राशन कार्ड में गेहू मिल रहे है या नही Online कैसे पता करे Ration Card NFSA List
नमस्कार !
इस पोस्ट में आपको Ration card की ऑनलाइन Details कैसे चेक करते उसके बारे में बताया गया है |
राशन कार्ड का विवरण और वितरण ऑनलाइन कैसे चेक करते है| आपके राशन कार्ड पर कितनी खाद्य सामग्री आवटित हुई और आपको कितनी सामग्री दी गयी | Ration Card में NFSA चालू है या बंद | आपकी ग्राम पंचायत में कितने लोगो को गेहू मिल रहा है और कितने लोग खाद्य सामग्री से वंचित है| उपरोक्त सभी सवालो या फिर इन सब के बारे में आपको इस पोस्ट पूरी जानकारी मिल जाएगी |
राशन कार्ड विवरण और वितरण कैसे चेक करे
राशन कार्ड का विवरण और वितरण चेक करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल सर्च में food raj टाइप करना है या फिर https://food.raj.nic.in/ इस लिंक पे क्लिक खाद्य एव नागरिक आपूर्ति विभाग कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है
अब आगे आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर दायी तरफ राशन कार्ड रिपोर्ट पर क्लिक करना है और निचे राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण देखें पर क्लिक करना है
इसके बाद आपको एक नया पेज मिलेगा जिसमे आपको सबसे पहले अपने जिले को सेलेक्ट करना है और उसके बाद आप अपना राशन कार्ड नंबर डाल कर अपने राशन कार्ड का विवरण देख सकते है और यदि आपको अपना राशन नंबर पता नही है तो आप इसमे अपना नाम डालकर भी सर्च कर सकते है |
ऐसा करने पर आपको अपने राशन कार्ड का विवरण दिखाई देगा उसमे आपको राशन नंबर पर क्लिक करना है
राशन नंबर पर क्लिक करने के बाद आपको राशन कार्ड कि पूरी डिटेल्स दिखाई देगी जिसमे आपको राशन कार्ड का प्रकार, खाद्य सुरक्षा का प्रकार, सदस्यों का विवरण और खाद्य सामग्री वितरण कि रिपोर्ट दिखाई देगी जिसमे आप देख सकते है कि आपको कितनी खाद्य सामग्री मिली है |
इसमे आपको राशन कार्ड कि लगभग पिछले 4 साल तक कि खाद्य सामग्री रिपोर्ट मिल जातीहै
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें